Gromo App Se Paise Kaise Kamaye – अगर आप नौकरी की तलाश में है या फिर आपको अपने भविष्य की चिंता हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर बैठे पैसा कमाने वाले ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका उपयोग कर आप महीने के 20000 से ₹50000 तक आसानी से कमा सकते हैं। उसका नाम है ग्रोमो ऐप। यह एक ऑनलाइन पैसे कमाने वाला है। जिसकी मदद से आप बैंकों में लोगों के खाते खुलवा कर या फाइनेंस कंपनी में लोगों को लोन दिलवाकर और ऐप को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आप भी GroMo App के जरिए पैसा कमाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से GroMo App क्या हैं? ऐप को कैसे डाउनलोड करें? अकाउंट कैसे बनाएं और पैसे कैसे कमाए से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे? तो चलिए विस्तार से जानते हैं GroMo App से जुड़ी जानकारी के बारे में।
On This Page
- 1 GroMo App क्या हैं?
- 1.1 GroMo App डाउनलोड कैसे करें?
- 1.2 ग्रोमो ऐप पर अकाउंट कैसे बनाए?
- 1.3 GroMo App में KYC कैसे करें?
- 1.4 GroMo App से पैसे कैसे कमाए?
- 1.5 Refer करके GroMo App से पैसे कमाए
- 1.6 प्रोडक्ट सेलेक्ट करके GroMo App से पैसे कमाए
- 1.7 लोन पास करवाकर GroMo App से पैसे कमाए
- 1.8 लोन दिला के कमाई कैसे करें?
- 1.9 क्रेडिट कार्ड दिलवाकर ऐप से पैसे कमाए
- 1.10 क्रेडिट कार्ड दिलाकर GroMo App से पैसे कैसे कमाए
- 1.11 डीमैट अकाउंट खुलवाकर GroMo App से पैसे कमाए
- 1.12 यह तरीका कैसे काम करता है?
- 1.13 Gromo App से पैसे निकालने का तरीका
- 1.14 FAQs
GroMo App क्या हैं?
Gromo ऐप एक Financial Products बेचने वाला लोकप्रिय ऐप है। जो जीरो इन्वेस्टमेंट बिजनेस ऑनलाइन पैसा कमाने में मदद करता है। आप इस ऐप पर रोजाना पैसे कमाने के साथ-साथ फाइनेंशियल एडवाइजर बनने के लिए 100 से भी अधिक फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को बेच सकते हैं। इस ऐप का उपयोग Credit Card, Debit Card, Loan आदि सेवाओं को सेल करने के लिए किया जाता है। ग्रोमो ऐप पर आपको इस कार्य के लिए 200 से भी अधिक कंपनियां देखने को मिलेगी। यह ऐप खुद कार्य न करके कंपनियों से कार्य करवाता है। अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल प्रोडक्ट्स बचने के लिए करते हैं तो आपको घर बैठे अच्छी खासी कमाई हो सकेगी। लेकिन इसके लिए पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होगा इसके बाद ही आप इस ऐप के जरिए पैसे कमा सकेंगे।

Groww App Se Paise Kaise Kamaye
GroMo App डाउनलोड कैसे करें?
GroMo App से अगर आप पैसा कमाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको ऐप को डाउनलोड करना होगा। आप प्ले स्टोर और ऐप की ऑफिशल वेबसाइट से Gromo App को डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से ऐप को डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में Gromo App टाइप कर सर्च करना होगा।
- अब आपके सामने GroMo App आ जाएगा।

- जहां पर आपको Install का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही कुछ सेकंड में ही आपके मोबाइल डिवाइस में GroMo App डाउनलोड हो जाएगा।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद आप पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
Social Media Se Paise Kaise Kamaye
ग्रोमो ऐप पर अकाउंट कैसे बनाए?

ग्रोमो ऐप पर पैसा कमाने के लिए आपको अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद ही आप अपने रेफरल कोड को शेयर करके अन्य तरीकों का प्रयोग करके बड़ी आसानी से पैसे कमा सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से GroMo App पर अकाउंट बना सकते हैं।
- GroMo App पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको ऐप को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको भाषा का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको कुछ बेसिक जानकारी देखने को मिलेगी आपको यहां पर Skip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा जिससे आपको दर्ज कर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको अपना ईमेल एड्रेस, ऑक्यूपेशन क्वालिफिकेशन, एनुअल इनकम, पिन कोड, डेट ऑफ बर्थ आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपका ग्रोमो अकाउंट बनाकर तैयार हो जाएगा।
- ग्रोमो ऐप पर अकाउंट बनाने के बाद आपको उसमें कमाए गए पैसों को अपने खाते में लेने के लिए केवाईसी करनी होगी जिसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
GroMo App में KYC कैसे करें?
GroMo App में KYC करना बहुत ही आसान है तो चलिए जानते हैं कि केवाईसी करने की प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले आपको ग्रोमो ऐप को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जहां पर आपके ऊपर बाएं कोने में दिखाई दे रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको View Profile के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको आईडेंटिफाई डिटेल्स और बैंक डिटेल्स के दो विकल्प मिलेंगे यहां पर आपको आईडेंटिफाई डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी दर्ज करना Complete KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नीचे Bank Details के ऑप्शन पर क्लिक कर अपने बैंक खाते की सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अंत में आपको Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी GroMo App पर केवाईसी करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इसके बाद ऐप से कमाए गए पैसों को बड़ी आसानी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Blogging Se Paise Kaise Kamaye?
GroMo App से पैसे कैसे कमाए?

ग्रोमो ऐप से पैसे कमाने के लिए आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। जिनका उपयोग करके आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि GroMo App से पैसे कमाने के बेस्ट तरीके कौन-कौन से हैं।
Refer करके GroMo App से पैसे कमाए

हर ऐप की तरह GroMo App में भी आपको रेफर के जरिए पैसे कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप ग्रोमो ऐप पर अपना अकाउंट बनाते हैं तो उसके बाद आपको ऐप की तरफ से Referral Link मिलेगा। जिससे आपको ₹250 तक का बोनस प्राप्त होगा। ऐसे ही अगर आप अपने किसी दोस्तों, परिवार के सदस्यों या सोशल मीडिया पर ग्रोमो ऐप का लिंक शेयर करते हैं और वह आपके रेफरल लिंक से ऐप को डाउनलोड करते हैं तो आपको अप की तरफ से ₹200 का बोनस दिया जाएगा इसके अलावा आपको उस यूजर की कमाई का 5% लाइफ टाइम भी मिलता रहेगा। इस तरह आप बिना मेहनत के बड़ी आसानी से पैसा कमा सकते हैं। अगर आपके सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स है तो आप Refer and Earn के जरिए इस ऐप के माध्यम से हर महीने 40000 से ₹80000 आसानी से कमा सकते हैं।
प्रोडक्ट सेलेक्ट करके GroMo App से पैसे कमाए

GroMo App से पैसे कमाने के लिए अलग-अलग कंपनियों के फाइनेंशियल प्रोडक्ट और सर्विस को बेचना होता है। इस ऐप के माध्यम से आप अन्य लोगों को विभिन्न बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंश्योरेंस, पर्सनल लोन आदि दिलवाकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। इस तरह से पैसे कमाने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा उसके बाद ही आपको कमीशन मिल सकेगा।
- सबसे पहले आपको GroMo App पर उपलब्ध अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट या सर्विस में से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको चयन किए गए products या सर्विस का लिंक जनरेट होगा।
- आपको चयनित किए गए प्रोडक्ट्स की सारी जानकारी दिखाई देगी इसके बाद आपको Sell Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके प्रोडक्ट बेचने के लिए दो विकल्प मिलेंगे
- पहला विकल्प Share with Customer का होगा जिसे आप व्हाट्सएप या एसएमएस के द्वारा लिंक को शेयर कर सकते हैं। और
- दूसरा विकल्प Share In Your Network का होगा जहां पर आप प्रोडक्ट के लिंक को टेलीग्राम या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
- इस तरह आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- अब जब कोई व्यक्ति आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक से GroMo App पर अकाउंट बनाएगा तो आपको कंपनी की ओर से कमीशन दिया जाएगा।
- कंपनी की ओर से मिलने वाले कमीशन के तौर पर पैसे आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं।
- जिन्हें आप बैंक अकाउंट, पेटीएम या यूपीआई से कभी भी निकाल सकते है।
लोन पास करवाकर GroMo App से पैसे कमाए

ग्रोमो ऐप पर आप लोगों को पर्सनल लोन, होम लोन और अन्य प्रकार के लोन दिलवाकर पैसे कमा सकते हैं। अगर आप ऐप की मदद से किसी भी व्यक्ति को लोन दिलवाते हैं तो आपको सेंसन वैल्यू पर 2 से 5% तक का कमीशन मिलता है। इस ऐप के जरिए लोन दिलाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जिसके लिए आपको बस लोन के इच्छुक व्यक्ति को संपर्क करना होता है। और सही लोन प्रोडक्ट के बारे में उन्हें जानकारी देनी होती है।
लोन दिला के कमाई कैसे करें?
- सबसे पहले ऐप में लॉगिन करें और लोन के सेक्शन में जाएं।
- यहां पर आपको पर्सनल लोन, होम लोन बिजनेस लॉन आदि की लिस्ट मिलेगी। जिस लोन को आप प्रमोट करना चाहते हैं उसका चयन करें और उसका लिंक शेयर करें।
- कोई व्यक्ति जब आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक से लोन के लिए अप्लाई करता है तो उसकी एप्लीकेशन अप्रूव हो जाने पर आपको 3 प्रतिशत कमीशन यानी ₹15000 की कमाई होगी।
क्रेडिट कार्ड दिलवाकर ऐप से पैसे कमाए

आप क्रेडिट कार्ड लेने वाले इच्छुक लोगों को इस ऐप की मदद से क्रेडिट कार्ड दिलवाकर कमाई कर सकते हैं। GroMo App पर आप विभिन्न बैंको और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट के क्रेडिट कार्ड प्रमोट कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक से कोई व्यक्ति क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करता है और उसे क्रेडिट कार्ड मिल जाता है तो उसके लिए आपको कमीशन के रूप में 1500 से अधिक रुपए मिलेंगे। आपको इस ऐप पर बहुत सारी ऐसी बैंकिंग कंपनियां मिल जाएगी जो क्रेडिट कार्ड अपने कस्टमर को देने की सुविधा प्रदान करती है।
क्रेडिट कार्ड दिलाकर GroMo App से पैसे कैसे कमाए
- GroMo App पर लॉगिन करें और क्रेडिट कार्ड के सेक्शन में जाएं।
- अब आपको यहां पर विभिन्न बैंकों की क्रेडिट कार्ड की लिस्ट मिलेगी।
- आपको इनमें से किसी भी क्रेडिट कार्ड को चुनना होगा और उसका यूनिक लिंक कॉपी करना होगा।
- यह लिंक आप अपने दोस्तों फैमिली और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
- आपके लिंक से जैसे ही कोई व्यक्ति क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करेगा तो आपको आवेदन के स्वीकृत होने पर इसके लिए कमीशन मिलेगा।
डीमैट अकाउंट खुलवाकर GroMo App से पैसे कमाए

आप इस ऐप के जरिए लोगों के डीमैट अकाउंट खुलवा कर पैसे कमा सकते हैं। यह ऐप आपको एक सफल डीमैट अकाउंट खोलने पर कम से कम ₹150 और अधिकतम ₹1700 तक का पेमेंट करता है। जिसके लिए आपको रेफरल लिंक को क्रिएट करके लोगों के मोबाइल में सेंड करना होता है। सफल डीमैट अकाउंट ओपन होने पर आपको उसके बदले कमीशन मिलेगा।
यह तरीका कैसे काम करता है?
- सबसे पहले GroMo App को ओपन करें और Demant Account के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद आपको विभिन्न ब्रोकरेज फॉर्म्स के Demant Accounts की जानकारी मिलेगी।
- आप जिस भी Demant Account को प्रमोट करना चाहते हैं उसका लिंक शेयर करना होगा।
- जब कोई व्यक्ति आपके लिंक से डीमैट अकाउंट खोलता है तो आपको उसके बदले में कमीशन मिलेगा।
- आप अपने इस काम में ऐसे लोगों को टारगेट कर सकते हैं जो स्टॉक मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखते हैं।
Gromo App से पैसे निकालने का तरीका

Gromo App से कमाए गए पैसों को निकालने के लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाना होगा।
- सबसे पहले आपको Gromo App को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको मेनू से वॉलेट या कमाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके वॉलेट में उपलब्ध पैसे आपको दिखाई देंगे।
- इसके बाद आपको बैंक में ट्रांसफर करें या निकाले के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने बैंक की सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जिसमें जैसे खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम आदि।
- इसके बाद आपको जितनी भी रकम निकालनी है वह दर्ज करनी होगी।
- सभी विवरण की एक बार जांच करें और ट्रांसफर की कन्फर्मेशन करने के लिए Submit या ट्रांसफर करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह आपके द्वारा कमाए गए सारे पैसे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।
FAQs
Que – GroMo App से क्या सच में पैसा कमाया जा सकता है?
Ans – जी हां, GroMo App से सच में पैसा कमाया जा सकता है जो कि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और पूरी तरह से रियल है।
Que – सबसे ज्यादा पैसा कौन से ऐप से कमाया जा सकता है?
Ans – सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला ऐप GroMo और Winzo है।

Aman Walia is an experienced content writer with over 7 years of experience in the digital marketing and content industry. Specializing in SEO-friendly, engaging, and high-quality content, Aman has worked with several brands, helping them establish a strong online presence. Passionate about content strategy, blogging, and digital trends, Aman stays updated with the latest industry practices. When he is not writing, he loves exploring new techniques and sharing insights on content marketing.